कनावनी किसानों का धरना 25 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा

News Desk
3 Min Read

किसानों ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक कार्रवाई का मिला आश्वासन

ग्राम कनावनी के किसानों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना आज 25 वें दिन भी लगातार जारी रहा किसान अपनी जमीन और अधिकारों की लड़ाई को लेकर धरना स्थल पर मजबूती से डटे हुए हैं किसानों ने अब अपनी मांग को और तेज करते हुए इंदिरापुरम विस्तार के लिए प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे प्लॉटों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर दी है।
कनावनी किसानों का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इंदिरापुरम विस्तार के लिए कनावनी गांव की जमीन के संबंध में जो समय-सीमा निर्धारित की गई थी, वह समाप्त हो चुकी है। ऐसे में किसान अब किसी भी कीमत पर अपनी जमीन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को देने के लिए तैयार नहीं हैं।
इसी मांग को लेकर आज किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गाजियाबाद महोदय से मिला और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। किसानों के अनुसार जिलाधिकारी महोदय ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
किसान परवीन नागर ने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी मांग अब यह है कि जिन किसानों के नाम खतौनी से काट दिए गए हैं और प्राधिकरण द्वारा अपनी प्रविष्टि दर्ज करा ली गई है, उन राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम पुनः दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन और अधिकारों की बहाली तक शांत नहीं बैठेंगे
किसानों ने कहा कि जब जमीन के अधिग्रहण की निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, तो किसानों के अधिकारों को समाप्त नहीं किया जा सकता। किसानों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी जमीन और राजस्व अभिलेखों में उनके अधिकार बहाल नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
किसानों ने प्रशासन से मामले का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

आज के धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

मथन सिंह नागर, श्रीचंद नागर, लखीराम शर्मा, कैलास नागर, राजेंद्र नागर, अजब सिंह, प्रमोद, श्याम सिंह अधाना, धर्म सिंह, जयपाल नागर,परवीन नागर पृथ्वी कसाना, विजय नागर, जिले नागर, अमित कसाना, बिजेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment