सेवा पखवाड़े की शुरुआत, दिल्ली को मिली 75 नई योजनाओं की सौगात

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राजधानी में कुल 75 नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनका लाभ आम नागरिकों को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य देश के करोड़ों नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है और सरकार का मकसद हर व्यक्ति तक घर, गैस, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाना है।

अपने संबोधन में शाह ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब घुसपैठियों को बचाने की यात्रा पर निकली है। राहुल गांधी को देश की सुरक्षा और एसआईआर जैसे कानूनों की चिंता नहीं है, सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को आरआरटीएस, मेट्रो विस्तार, स्कूलों और जल आपूर्ति जैसी योजनाओं के लिए भरपूर सहायता दी है। इसके अलावा, अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने और मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत जैसे कई बड़े फैसले भी लिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment