नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिका फंदे पर लटकी: सर्वेंट रूम में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस प्रस्टीन सोसायटी के एक फ्लैट में सोमवार को 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनम (19 वर्ष) पुत्री रामपाल सिंह निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जिला सीतापुर के रूप में हुई है।

फंदे पर लटका मिला शव

वह पिछले एक वर्ष से इसी फ्लैट में फ्लैट मालिक प्रशांत सिंह व उनकी पत्नी के साथ सर्वेन्ट रूम में रहकर मेड का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने रात में अपने कमरे में फंदा लगा लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजन मौके पर मौजूद हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment