नॉएडा में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-3 पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 बैंकों के एटीएम कार्ड, आठ हजार रुपये और एक गाड़ी बरामद हुई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इन आरोपियों ने सात फरवरी को कुलेसरा पुश्ता स्थित बूथ में अंकित कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से आठ हजार रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में पीड़ित ने ईकोटेक तीन कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू महेश्वरी उर्फ कल्लू निवासी जिला कासगंज, सचिन कुमार निवासी ग्राम नंगला अन्नी एटा, विपिन कुमार निवासी नाला भट्टा कासगंज के रूप में हुई हुई है। यह गिरोह गाजियाबाद, कासगंज, बुलंदशहर तथा नोएडा में इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जगह-जगह एटीएम बूथे के बाहर खड़े होकर बुजुर्ग, बच्चों, महिला को टारगेट करते थे। एटीएम में रुपये निकालते समय उनके पीछे खड़े होकर पिनकोड देख लेते थे। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर या धक्का देकर एटीएम कार्ड गिराकर बदलकर लेते थे। इसके बाद एटीएम से रुपये निकाल कर फरार हो जाते थे।

Share This Article
Leave a Comment