कहासुनी के दौरान स्कूटी सवार दो लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में बुधवार देर रात कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई है।

वहीं, घायल की पहचान नफीस के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित रात में स्कूटी से शादीपुर रेलवे लाइन के पास घूम रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। पुलिस घायल का बयान लेने की कोशिश कर रही है, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

 

Share This Article
Leave a Comment