ग्रेनो: जिला कारागार में बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, दिल्ली का रहने वाला था विनय, 5 जुलाई से जेल में था बंद

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई सोमवार को जेल के हेड वार्डर ने सूचना दी कि जेल में निरुद्ध विनय समानिया 38 निवासी करावल नगर, नई दिल्ली की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिम्स अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नहीं बचाई जा सकी जान

कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बताया गया कि विनय 5 जुलाई 2026 से जेल में बंद था। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों और परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य औपचारिकताओं के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment