लोनी विपिन हत्याकांड: सोनू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, बदायूं कोर्ट में बी वारंट दाखिल

News Desk
1 Min Read

लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की रतीराम कालोनी में हुई विपिन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बदायूं में बी वारंट दाखिल किया है। पुलिस सोनू को रिमांड पर लेकर विपिन हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करेगी।

रतीराम कालोनी निवासी सूरज के परिवार में बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम था। उनके बेटा विपिन रिश्तेदार को लोनी बार्डर पर छोड़कर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी सोनू से साइड मांगने को लेकर कहासुनी हो गई थी।

सोनू ने विपिन की गोली मारकर की थी हत्या

कहासुनी के दौरान सोनू ने विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। कुछ दिन पहले आरोपित को बदायूं पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।

एसीपी अंकुर विहार अमर दीप मौर्य ने बताया कि बदायूं कोर्ट में बी वारंट दाखिल किया गया है। पांच अगस्त को उसे जेल से तलब किया जाएगा। उसके बाद रिमांड पर लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment