शादी के तीसरे ही दिन युवक ने की सुसाइड, हैरान कर देगी वजह

Rohit Kumar
2 Min Read

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का शव गांव से कुछ दूर स्थित शारदा नहर के पास एक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है। मृतक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।

बता दे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सुम्भारी खुर्द गाँव के रहने वाले रमेश गौतम का 30 वर्षीय बेटा दीपू गौतम बुधवार सुबह पांच बजे घर से शौच क्रिया जाने की बात कहकर निकला था। ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर स्थित शारदा नहर के पास बबूल के पेड़ से दीपू का शव फंदे से लटकता देखा तो  इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस बल के साथ कोतवाल सुरेश कुमार सिंह मौके पहुँचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर विधिक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने बताया कि दीपू की शादी मांखी थानाक्षेत्र के बलवंत खेड़ा गांव की रहने वाली युवती आरती से 2 दिन पहले 22 अक्टूबर 2023 को हुई थी। मंगलवार दोपहर मायके के लोग बेटी को विदा कराकर ले गए थे। पिता रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीपू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके कारण आत्महत्या कर ली है। बेटे की मौत से आहत पिता रमेश, माँ रामश्री व बड़ा भाई सूर्यभान सहित परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने बेटे की मौत की खबर पत्नी आरती व ससुराली परिजनों को दे दी है। प्रभारी निरीक्षक  सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पिता ने बेटे के मानसिक तनाव होने की तहरीर दी है।

Share This Article
Leave a Comment