नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना ईकोटेक थ्री पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी वाँछित अभियुक्त सर्वेश कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम प्रथ्वीपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज वर्तमान पता गौरव का मकान ग्राम हबीबपुर थाना इकोटेक थ्री गौतमबुद्धनगर को सुत्याना कट से गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्त थाना ईकोटेक थ्री पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 107/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वाँछित चल रहा था।अभियुक्त सर्वेश कुमार उपरोक्त द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये थे। जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।अभियुक्त सर्वेश एवं पीड़िता दोनों पूर्व से एक दूसरे के परिचित है। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment