लोहा चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले दो चोरों छत्रपाल पुत्र हनीमन्त निवासी ग्राम कडका थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश, सत्यदेव पुत्र जयदेव निवासी मौहल्ला लौदान थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर को थाना क्षेत्र के मैसर्स कैपिटल इन्फ्राटैक होम्स प्राईवेट लिमिटेड प्लाट नंबर जी एच 12 ए/2 सेक्टर-1 से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने क्लम्प और 9 कलम्प लोहे के बरामद किए है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment