जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

Rohit Kumar
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 90 शिकायतें दर्ज हुई जिसके सापेक्ष 9 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सदर तहसील में पहुंचकर सर्वप्रथम सदर तहसील का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित पटलों पर राजस्व अभिलेख, पत्रावली पंजिका एवं रिकॉर्ड रूम आदि का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्था व्यवस्थित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह भी कहा कि तहसील में आने वाले आगंतुकों से मृदुल व्यवहार किया जाए एवं सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल चार शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से एक शिकायत का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, एसीपी ईकोटेक-1 पवन गौतम, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार जेवर तहसील में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ जहां पर कुल 45 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई।जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 03 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 41 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 05 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।p

Share This Article
Leave a Comment