नोएडा। फेज वन थाना पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न सोसायटी और कंपनियों के बाहर खड़े दो पहिया वाहनों को चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सेक्टर 14 में गंदे नाले से गिरफ्तार किया है।
दोनों से चोरी की बाइक और चाकू बरामद हुआ है। आरोपितों पर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य घटनाओं के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
5-10 हजार में अनजान लोगों को बेच देते थे
पुलिस ने बताया कि विवेक और हलीम दोनों कई वर्षों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पिछले दिनों दोनों ने थाना क्षेत्र की सोसायटी में रेकी करने के बाद दो पहिया वाहन चोरी कर लिया था।
पूछताछ में दोनों से पता चला कि वह चोरी के वाहनों को 5 से 10000 रुपए में अनजान व्यक्तियों को भेज देते थे। बिक्री के सौदे से मिलने वाली रकम को नशे और अन्य मौज मस्ती में उड़ाते थे। आरोपित विवेक पर तीन जबकि हलीम पर दो मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

