ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट करने वाले कैंटर चालक योगेश पुत्र करनपाल निवासी विजयगढ़ थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ गौतमबुद्धनगर को नवादा गोलचक्कर से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्त थाना बीटा टु पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 32/2023 धारा 279,338,304ए भादवि के तहत वांछित चल रहा था।13/14 जनवरी 2023 की रात्रि में थाना बीटा टु क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट की घटना के सम्बन्ध में वादी अशोक साहनी पुत्र रामरक्षा साहनी निवासी छत्तरपुर पहाडी दिल्ली द्वारा दी गई तहरीर की कैन्टर नंबर यूपी16 डीटी 0287 के चालक नाम पता अज्ञात के द्वारा कैन्टर को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के पुत्र शुभम व उसके दोस्त विकास राजपूत की बुलेट मोटरसाइकिल नंबर डीएल9एससीसी 7700 मे टक्कर मार दी थी जिससे वादी के पुत्र शुभम का गम्भीर रूप से घायल हो जाने तथा विकास राजूपत की मौके पर मृत्यु हो गई थी। थाना बीटा टु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को चालक योगेश को मय घटना में प्रयुक्त कैन्टर नंबर यूपी16 डीटी 0287 सहित गिरफ्तार कर लिया।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
लापरवाही से वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाला वांछित कैन्टर चालक गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंटर बरामद
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
