
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक एमसीए के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह पिछले एक महीने से यहां रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना सोमवार की बताई जा रही है। यह हादसा ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 में घटित हुई। कासगंज के नगला खगो गांव निवासी छात्र अभिषेक सेक्टर अल्फा-2 के ब्लॉक-एच, मकान संख्या 364 में किराए पर रह रहा था। सोमवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। थाना थाना प्रभारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने भी किया। घटना की जानकारी मिलने पर अभिषेक के परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जांच में आया सामने
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले अभिषेक के छोटे भाई की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार में एक अन्य सदस्य की भी मौत हुई, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। परिजनों ने फोन पर उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
