निवाड़ी। निवाड़ी रोड पर याकूतपुर मवी गांव में जमीनी विवाद के चलते आरोपितों ने युवक पर पिस्टल पर तानकर हत्या की धमकी दी। युवक के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दो आरोपितों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
निवाड़ी रोड के रहने वाले नवीन कुमार के मुताबिक, उनका निवाड़ी रोड पर याकूतपुर मवी गांव के पास प्लाट है। जिसपर कुछ आरोपितों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। नवीन की तरफ से कुछ दिन पहले इसकी शिकायत दी गई थी, जिसपर अधिकारियों ने दोनों पक्षों द्वारा इस जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने का फैसला दिया।
उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी
उन्होंने कहा यह निर्माण कार्य को रोका तो हत्या कर देगा। उनके साथ मारपीट करते हुए कार में भी बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने जान बचाई। मामले में नवीन की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है।
रंगदारी मांगने के आरोप में मोदीनगर थाने में केस दर्ज
