मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश कपिल, दादा-पोते की हत्या में था वांटेड

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और पुलिस ने थाना बिसरख क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया. मारे गए बदमाश पर एडीजी मेरठ ने एक लाख का इनाम घोषित किया था.

एसटीएफ मेरठ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली कि खेकड़ा (बागपत) का रहने वाला बदमाश कपिल अपने साथी के साथ एनसीआर आने वाला है और किसी की हत्या करने वाला है. इसके बाद एसटीएफ और बिसरख पुलिस ने मिलकर दोनों बदमाशों को घेर लिया.

बदमाशों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में कपिल को गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. कपिल पर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट समेत 35 से अधिक मामले दर्ज हैं.

एसटीएफ ने बताया कि कपिल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी योगेश भदोड़ा का शार्प शूटर था. कपिल सुनील राठी गैंग से जुड़ गया था.

Share This Article
Leave a Comment