बदमाशों के हौसले बुलंद- दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की भांजी को किडनैप करने की कोशिश की गई 

Amit
2 Min Read

पंजाब। जालंधर में लुटेरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे है। आए दिन चोरी चकारी की घटनाएं तो सामने आती ही थी, कि अब अपहरण जैसी वारदात भी सामने आने लगी है। ऐसे में घर की महिलाओं व बच्चों का अकेले बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। बता दें कि बदमाशों ने कांग्रेस नेता की भांजी को किडनैप करने की कोशिश की। इस पर नेता की पत्नी बदमाशों से भिड़ गई। हालांकि बदमाश बच्ची का अपहरण तो नहीं कर पाए, लेकिन महिला का आईफोन लूट कर फरार हो गए।

जालंधर के अर्बन स्टेट फेज-1 में एक्टिवा सवार दो लुटेर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू की पत्नी से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक्टिवा सवार दो युवक गली में आए। उनमें से एक बदमाश ने गली में खड़ी लक्की संधू की पत्नी से आईफोन लूट और दोनों एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। महिला उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भागी, लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। थाना-7 की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू ने बताया कि देर रात को उनकी पत्नी लॉरेंस संधू, बहन पुष्पिंदर कौर उनकी भांजी के साथ बाहर से कार में आए थे। जैसे ही वे कार से उतरकर घर में जाने लगे तो एक्टिवा सवार दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक बदमाश ने हथियार के दम पर उनकी साढ़े 3 साल की भांजी को किडनैप करने की कोशिश की। बच्ची को बचाने के लिए पत्नी ने बदमाश से भिड़ गई और उसे कस कर पकड़ लिया। तभी हाथ में पकड़ा आईफोन गिर गया, जिसे उठाकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस अगवा करने के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment