दबंगों ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर घर में घुसकर फाड़े कपड़े, जांच शुरू

Amit
1 Min Read

मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ दबंगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला बताया। कटघर क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 17 फरवरी की दोपहर वह कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और कपड़े फाड़ दिए।

छेड़खानी करने में मोहल्ले के रहने वाले दो सगे भाइयों सहित चार लोग शामिल हैं। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने सीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत करने वाली युवती के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की युवती को पीटकर घायल कर दिया था। उसके साथ छेड़खानी भी की गई थी। घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment