‘वोट चोरी’ पर विपक्ष का हल्ला बोल: राहुल-प्रियंका हिरासत में, बैरिकेड फांदते दिखे अखिलेश

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध की लहर अब संसद से सड़कों तक पहुंच गई है। ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों और शीर्ष नेताओं ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेडिंग फांदते नजर आए।

बिहार से दिल्ली तक विरोध की गूंज

यह विरोध मार्च बिहार में SIR (State Integrated Register) से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुए आंदोलन का विस्तार माना जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।संसद के मानसून सत्र के बीच, दिल्ली में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है।

पुलिस ने रोका, नेता बोले- लोकतंत्र की हत्या

मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद भवन से आगे बढ़ रहे नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेडिंग फांदते हुए मार्च में आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

INDIA गठबंधन की मांग पारदर्शी हो चुनाव प्रक्रिया

विपक्षी गठबंधन ने साफ शब्दों में कहा है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। नेताओं ने चुनाव आयोग से पारदर्शी, त्रुटिरहित और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करने की मांग दोहराई है।

Share This Article
Leave a Comment