कोखराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी फरार

Amit
2 Min Read

चरित्र संदेह में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश। कोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया गांव में सोमवार शाम घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी पर चरित्र संदेह करने वाले एक व्यक्ति ने बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेजकर कमरे में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नौड़िया निवासी फूलचंद को लंबे समय से पत्नी फूलमती पर शक था। आलम यह था कि वह उसे घर से बाहर भी नहीं जाने देता था और पानी तक लाने का काम बच्चों से कराता था। सोमवार शाम करीब चार बजे विवाद के दौरान उसने बच्चों को बाहर भेजा और पत्नी को कमरे में बंद कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे को बाहर से बंदकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद खेलकर लौटे 15 वर्षीय बेटे दीपू ने दरवाजा खोला तो मां का शव खून से लथपथ मिला। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment