गर्मी-उमस का असर, दिल्ली में बिजली मांग 9000 मेगावाट के करीब पहुंची

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली में उमस भरी कमी से लगातार दूसरे दिन बिजली की मांग अधिक बनी हुई है। सोमवार को अपराह्न सवा तीन बजे अधिकतम मांग 8748 पहुंच गई थी। यह अबतक का रिकार्ड है। रात में भी बिजली की खपत अधिक रही। मध्य रात्रि 12 बजे अधिकतम मांग 8320 मेगावाट रही।

अधिकतम मांग के साथ ही न्यूनतम मांग भी अधिक रह रही है। सोमवार की तरह मंगलवार सुबह भी अधिकतम मांग 5600 मेगावाट से अधिक रही। यानी सुबह के समय भी लोग गर्मी से बचने के लिए एसी व कूलर का उपयोग कर रहे हैं। दिन में इसमें और वृद्धि होगी।

बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि अधिकतम मांग 9000 मेगावाट के ऊपर पहुंच सकती है। मांग बढ़ने पर निर्बाध बिजली आपूर्ति चुनौती रहती है क्योंकि लोड बढ़ने के कारण कई स्थानों पर विशेषकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है।

नेटवर्क में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। वहीं, दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली नेटवर्क में सुधार पर काम शुरू किया गया है इस कारण मांग रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भी बिजली आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी नहीं आई है।

Share This Article
Leave a Comment