आदर्श नगर रेलवे स्टेशन को मिली सौगात, दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी

News Desk
2 Min Read

बाहरी दिल्ली। उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर अब दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव से हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा और सुविधाजनक होगी। इन दोनों ट्रेन के ठहराव का सबसे अधिक लाभ उत्तर व पश्चिम दिल्ली के लोगों को होगा।

दोनों ट्रेन का ठहराव लगभग एक मिनट का

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र भेजकर इस आश्य की जानकारी दी। रेल मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14331) और दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14053) अब आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ट्रेन का ठहराव लगभग एक मिनट का रहेगा।

श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बड़ी राहत

दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के आदर्श नगर में ठहरने से कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और कालका की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस के ठहराव से कुरुक्षेत्र, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता

इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से उत्तर व पश्चिम दिल्ली के निवासियों का समय बचेगा, यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और उन्हें नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने की अतिरिक्त परेशानी से राहत मिलेगी। विशेषकर पर्यटक और धार्मिक यात्रा जाने वाले लोगों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। दि

Share This Article
Leave a Comment