बेरोजगार युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दी

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा।  सदरपुर कॉलोनी में गुरुवार रात युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक बेरोजगारी के कारण काफी दिनों से तनाव में था।

जानकारी के अनुसार सदरपुर कॉलोनी निवासी विनीत कुमार अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने गुरुवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब शव को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में पहुंचकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिए। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में पता चला कि युवक कुछ समय पहले फेज-2 स्थित कंपनी में काम करता था। काफी समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment