नोएडा: ट्रैफिक पुलिस के इस कदम से सड़क हादसों में आएगी कमी

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा। शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार ही है। अबकाम कर र इसी कड़ी में वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस शहर के करीब दो दर्जन यू-टर्न पर कैमरे लगाएगी।

यू-टर्न पर गलत दिशा से वाहनों के आने के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। रांग साइड ट्रैफिक को रोका जा सके इसके लिए शहर के करीब दो दर्जन यू-टर्न पर कैमरे लगाने की तैयारी है। डीसीपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि चयनित यू-टर्न पर कैमरे लगवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि कैमरे लगने के बाद वाहन चालक यू-टर्न पर गलत दिशा से नहीं आएंगे और हादसे का खतरा कम होगा। रांग साइड चलने वाले दो-पहिया वाहनों पर भी यातायात पुलिस की कार्रवाई चल रही है। बुधवार को सेक्टर-50 और सेक्टर-76 यू-टर्न पर पुलिस ने उलटे दिशा में चलने वाले वाहनों का अभियान चलाकर चालान किया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

यातायात पुलिस द्वारा फोर्टिस तिराहा सेक्टर-62 पर बीच मार्ग में सवारी उतारने, विपरीत दिशा में चलने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों व आटो-टेंपों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं शहर के अन्य जगह पर भी अभियान चलाकर आड़े-तिरछे, नो पार्किंग में खड़े एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों आटो-टेंपों का चालान किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment