छात्रा से दुराचार करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार          

Amit
1 Min Read

सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत दुद्धी पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0-117/2024 धारा 376(3),376(2)एफ भा0द0वि0 व 3/4(2)/5एफ/6 पास्को एक्ट से सम्बन्धित छात्रा से बलात्कार करने वाला शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-117/2024 धारा 376(3),376(2)एफ भा0द0वि0 व 3/4(2)/5एफ/6 पास्को एक्ट से सम्बन्धित अवयस्क छात्रा के साथ बलात्कार की घटना कारित करने वाला शिक्षक (शारीरिक शिक्षा अनुदेशक) को अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल दुद्धी के नेतृत्व मे मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दुद्धी द्वारा पुलिस बल के साथ अभियुक्त को मंगलवार को को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त शिक्षक को हाईडील ग्राउण्ड राबट्र्सगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विशंभर कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र करीब 33 वर्ष बताया गया।

Share This Article
Leave a Comment