कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा

News Desk
2 Min Read

ग्राम कनावनी के किसानों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना आज 29 वें दिन भी लगातार जारी रहा किसान अपनी जमीन और अधिकारों की लड़ाई को लेकर धरना स्थल पर मजबूती से डटे हुए हैं किसानों ने अब अपनी मांग को और तेज करते हुए इंदिरापुरम विस्तार के लिए प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे प्लॉटों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर दी है।
कनावनी किसानों का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इंदिरापुरम विस्तार के लिए कनावनी गांव की जमीन के संबंध में जो समय-सीमा निर्धारित की गई थी, वह समाप्त हो चुकी है। ऐसे में किसान अब किसी भी कीमत पर अपनी जमीन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को देने के लिए तैयार नहीं हैं।
किसान परवीन नागर ने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी मांग अब यह है कि जिन किसानों के नाम खतौनी से काट दिए गए हैं और प्राधिकरण द्वारा अपनी प्रविष्टि दर्ज करा ली गई है, उन राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम पुनः दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन और अधिकारों की बहाली तक शांत नहीं बैठेंगे
किसानों ने कहा कि जब जमीन के अधिग्रहण की निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, तो किसानों के अधिकारों को समाप्त नहीं किया जा सकता। किसानों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी जमीन और राजस्व अभिलेखों में उनके अधिकार बहाल नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
किसानों ने प्रशासन से मामले का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

आज के धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

मथन सिंह नागर, छतरसिंह नागर श्रीचंद नागर, लखीराम शर्मा, राजेंद्र नागर, श्याम सिंह अधाना, धर्मसिंह नागर ,जिलेसिंह नागर ,सतीश नागर परवीन नागर , अशोक कसाना विजय नागर आदि किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment