तलाक मांग रही पत्नी व उसकी बहन पर युवक ने बरसाईं गोलियां, साली की मौके पर मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी. जिससे साली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सूचना मिपने पर एसपी,एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. पुलिस का दावा है तहरीर प्राप्त होने आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी नसीरुद्दीन पुत्र बद्दल की शादी उसके गांव में ही यासमीन वानों से हुई थी. नसीरुद्दीन का अपनी पत्नी से लगभग एक साल से विवाद बताया जा रहा है. यास्मीन बानो पति से विवाद के चलते अपने पिता के घर में रह रही थी. वहीं उसकी बहन शहरबानो की भी गांव में ही शादी हुई है शहर बानो भी अपने मायके आई हुई थी.

बताया गया कि सोमवार को दोनों गांव किनारे बाग में आम तोड़ने गईं थी, तभी नसीरुद्दीन ने वहां पहुंचकर अपनी पत्नी यास्मीन बानो और साली शहरवानों को गोली मार दी,जिससे शहरवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी की पत्नी यास्मीन बानो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मौके से पुलिस ने जुटाए सबूत

घटना की जानकारी होने पर एसपी राजेश द्विवेदी,एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. आपसी मनमुटाव और रिश्तों में आई खटास के चलते हत्या जैसी वारदात समाज के लिए चिंता का विषय है. आज जिस तरह लोग छोटी-छोटी बातों में रिश्तों को ताक पर रख देते हैं, यह एक सामाजिक विकृति से कम नहीं है.

Share This Article
Leave a Comment