गाजियाबाद में अजीबोगरीब मामला: 18 साल से ड्यूटी से गायब सफाई कर्मचारी बोला- ‘भूत बाधा’ की वजह से छोड़ गया था घर

News Desk
2 Min Read

गाजियाबाद: 18 साल तक ड्यूटी से गायब रहने के बाद एक सफाई कर्मचारी अब दोबारा नौकरी पाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहा है। लंबी अनुपस्थिति की वजह भी उसने कुछ ऐसी बताई है, जो हैरान करने वाली है। कर्मचारी का दावा है कि वह ‘भूत बाधा’ के प्रभाव में आ गया था। इससे मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह घर-परिवार छोड़कर पंजाब चला गया।

अब ठीक होने के बाद उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दोबारा नौकरी पर रखने और रुका हुआ पैसा दिलाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को 26 जुलाई को भेजे प्रार्थना पत्र में विनोद कुमार ने बताया कि वह 1995 से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर काम कर रहा था। 2013 में ऊपरी हवा के प्रभाव के कारण मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद वह घर-परिवार छोड़कर चला गया।

विभाग की ओर से कराई जा रही जांच

गाजियाबाद में एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक सफाई कर्मचारी 18 साल बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहा है। उसने सीएम को भी पत्र लिखा है। कर्मचारी के अनुसार, वह पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन पर परिजनों को मिला। परिजनो तांत्रिकों से इलाज कराया। कर्मचारी का दावा है कि अब वह पूरी तरह ठीक है। उसने बताया कि डेढ़ साल से निगम के चक्कर लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। तीन बेटियों और परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार विनोद कुमार 1 जनवरी 2008 से बिना सूचना या अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित है। निगम की ओर से 1 जून 2008, 11 मार्च 2011 और 2 अप्रैल 2011 को कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे, लेकिन जवाब नहीं दिया। विभाग की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment