बृजभूषण सिंह को दिल्ली कोर्ट से लगा झटका, मामले में आगे की जांच कराने की याचिका खारिज

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की याचिका खारिज कर दी। सिंह ने याचिका दायर कर मामले की आगे की जांच कराने की मांग की है।

बृजभूषण ने आवेदन दाखिल कर कहा था कि सात सितंबर 2022 को जब यौन उत्पीड़न की बात हो रही है तब  वह विदेश में थे। उन्होंने मांग करी थी कि इसकी सीडीआर रिपोर्ट, दिल्ली पुलिस कोर्ट में जमा करे।

एडिशनल चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत अब सात मई को उनके खिलाफ आरोप तय करने पर आदेश सुनाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment