ग्रेटर नोएडा में डांडिया की धुन पर झूमे सोसायटीवासी

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा | सेक्टर ओमिक्रोन एक स्थित एल्डिको मिस्टिक ग्रीन सोसाइटी में विगत रात भव्य डांडिया नाइट का आयोजन हुआ जिसमें सोसाइटीवासियों ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ एओए अध्यक्ष अनिल मिश्रा एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी निवासी कपल्स अपने हाथों में डांडिया लेकर पहुंचे और डांडिया के संगीत पे खूब मस्ती की। इस दौरान छोटे बच्चों का भी उत्साह चरम पर था, बड़ी संख्या में सोसाइटी में रहने वाले बच्चों ने डांडिया के धुन पर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति दी।
सोसाइटी निवासी अमित रंजन ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समस्त एओए सदस्यों का धन्यवाद दिया तथा बताया की इस तरह के आयोजन से आपसी और सामाजिक भाईचारा कायम रखने में मदद मिलती है। डांडिया नाइट के बाद आज नवमी के उपलक्ष्य में सोसाइटी में हवन पूजा एवं विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment