91 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त चढा पुलिस के हत्थे

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना रबूपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर अभियुक्त अजय पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नगलिया थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा को थाना क्षेत्र के जलालाबाद से खरली भाव की ओर जाने वाले रास्ते से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 91 लीटर कच्ची शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल नंबर एचआर 51 एडी 8362 बरामद की है। अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment