ग्रेटर नोएडा में किरायदार रखने में पुलिस वेरिफिकेशन के नियम का पालन नहीं किया जाता है

Rohit Kumar
2 Min Read

शिवालिक होम्स सोसाइटी , सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग,ग्रेटर नोएडा में किरायदार रखने में पुलिस वेरिफिकेशन के नियम का पालन नहीं किया जाता है।यहां प्रॉपर्टी डीलर और सोसाइटी मेंटेनेंस (बिल्डर द्वारा संचालित) मिलकर बिना Tenant Police Verification की परक्रिया को पूरी तरह से फॉलो किए हुए बिना ही फ्लैट्स को किराए पर देने का काम धड़ल्ले कर रहें हैं। इस कारण सोसाइटी में रह रहे किरायेदार की पृष्ठभूमि का पता ही नही चलता कि कौन किरायदार अपराधिक पृष्ठभूमि से है या फिर अच्छे पढ़े लिखे घर से।
सोसाइटी में आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती है, कभी किरायदार सिक्योरिटी गार्ड से अपनी अनुचित डिमांड को लेकर मारपीट कर लेता है तो कभी कोई बाहरी फ्लैट में आकर किसी किरायदार से मारपीट करता हैं। इन सब घटनाओं के कारण सोसाइटी का माहौल बहुत ही खराब होगया है और यहां जो फ्लैट ऑनर्स स्वयं अपने फ्लैट में रहते है उनलोगों के मन में इन घटनाओं को लेकर बहुत डर बना हुआ है इसलिए यहां के फ्लैट ऑनर्स पुलिस एवम प्रशासन से अनुरोध करते है , कि शिवालिक होम्स सोसाइटी का औचक निरीक्षण करके यहां रह रहे किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन को चेक करें एवम भविष्य में यहां फ्लैट रेंट पर लेने वाले सभी किरायदारों का
Tenant Police Verification को पूर्ण रूप से अनिवार्य करें एवम उसको समय समय पर निरीक्षण करके सुनिश्चित भी करने का कष्ट करें।धन्यवाद समस्त शिवालिक होम्स निवासी

Share This Article
Leave a Comment