थाना बादलपुर पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

कब्जे से भैस चोरी करने की घटना में प्रयुक्त दो बुलेरो पिकअप,12 हजार रुपये नगद सहित अवैध असलहा बरामद

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बादलपुर पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों भैंस चोरी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों रोहित उर्फ राहुल पुत्र सतीश निवासी ग्राम इन्द्रापुरी पट्टी वार्ड नंबर 16 कस्बा व थाना खेकडा जनपद बागपत वर्तमान पता गोल्डन सिटी पाभी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, बबलू उर्फ प्रवीन पुत्र मोहन निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ वर्तमान पता सुन्दर चौहान का मकान बरौला थाना सेक्टर-49 नोएडा, ललित पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ, बबलू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ को ग्राम कचैडा वेवसिटी की तरफ जाने वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने भैंस चोरी की घटना में प्रयुक्त दो महिन्द्रा बुलेरो पिकअप,12 हजार रुपये नगद, तीन चाकू और एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।बादलपुर पुलिस द्वारा थाना बादलपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 28/2023 धारा 380 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 38/2023 धारा 380 भादवि और बुलन्दशहर जिले के थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 1114/2022 धारा 379, 411 भादवि से सम्बन्धित घटनाओं का सफल अनावरण कर दिया है।अभियुक्तों द्वारा थाना बादलपुर क्षेत्र के अलावा जनपद बुलन्दशहर के थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर में भैस चोरी करना स्वीकार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 1114/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। भैंस चोरी के मुकदमे में अभियुक्त प्रवीन,राकेश और रविन्द्र के नाम भी प्रकाश में आये हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment