गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला उन्नति संस्था द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Rohit Kumar
1 Min Read

कल महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए डा राहुल वर्मा ने कहा कि गांधी जी विश्व के एकमात्र सर्वमान्य नेता है उनके विचार अनन्तकाल तक विश्व समुदाय के लिए पथप्रदर्शक बने रहेंगे साथ ही उनके द्वारा दिखाई गई सत्य अहिंसा प्रेम और शांति का रास्ता विश्व शांति का धोतक है । वहीं मीडिया प्रभारी वंदना झा ने बताया कि आज गांधी जी संगठन के आदर्श है और संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गांधी जी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस )पर विभिन्न जगहों पर गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों को कम्बल वितरण के साथ साथ मास्क-साबुन आदि बांटकर कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया गया साथ ही स्वयं तथा अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान कॉर्डिनेटर मनोज झा, संतोष कुमार, मानस, श्रुति झा और अनिल भाटी आदि सदस्यों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Leave a Comment