Greater Noida: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले लालू यादव को आजीवन कारावास, कुल 11 गवाह हुए पेश

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला अदालत ने सात वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में एक शख्स को उम्र कैद की सज़ा सुनाई है।

अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पोक्सो द्वितीय) चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने दोषी लालू यादव पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

IFrameविशेष लोक अभियोजन जेपी भाटी ने बताया कि सुनवाई के दौरान मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने बदायूं के गांव मोहम्मदपुर कुरई के रहने वाले लालू यादव को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान कुल 11 गवाह अदालत में पेश हुए। अर्थदंड नहीं देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला जुलाई 2021 का है।

Share This Article
Leave a Comment