रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा श्री कृष्णा लाइफ़लाइन हॉस्पिटल स्वर्ण नगरी के सहयोग से जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया ।
शिविर में 375 लोगों ने हीमोग्लोबीन ,ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर ,व जनरल जाँच करायी।

जेल अधीक्षक श्री अरुण प्रताप सिंह जी ने रोटरी क्लब से आये सभी सदस्यों का कैम्प लगाने के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला कारागार से जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, ए के सिंह (जेलर) ,जे पी तिवारी (जेलर) , आनंद जयसवाल, डा॰ विवेक पाल, डा॰ शिवशंकर गौतम आदि उपस्थित रहे।

क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष अशोक अग्रवाल , मुकुल गोयल , कपिल गुप्ता , डा॰ कमल त्यागी , विनय गुप्ता , कपिल शर्मा , विकास गर्ग , मोहित भाटी , शुभम गोयल , उत्तम नागर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment