समय-सीमा समाप्त, कनावनी किसानों का दो टूक ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो

News Desk
1 Min Read

कनावनी के किसानों ने कहा—अब किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे, हक की लड़ाई जारी रहेगी।

ग्राम मोहिउद्दीनपुर कनावनी के किसानों का धरना लगातार 31 वे दिन जारी है और अपनी मांगों को लेकर मजबूती से आवाज उठा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। अब उनकी मुख्य मांग मुआवजा नहीं, बल्कि राजस्व अभिलेखों में मूल भूमिस्वामियों के नाम बहाल करना है।

किसान नेता परवीन नागर ने बताया कि जब तक राजस्व रिकॉर्ड में किसानों के नाम बहाल नहीं किए जाते, तब तक शांतिपूर्ण धरना और आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का स्पष्ट कहना है कि वे अब किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।

आज धरना स्थल पर मथन सिंह नागर,चतर सिंह नागर, लिखी राम शर्मा, राजेंद्र नागर, , धरम सिंह नागर, सुखबीर नागर पप्पू बेसला, श्रीचंद नागर, परवीन नागर- अशोक कसाना विनोद नागर , कुलदीप अधाना , आदि किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment