आगरा: छोड़ा पति-दो बच्चों का परिवार, अब पति ने कर दिया साथ रहने को इन्कार

Rohit Kumar
2 Min Read

आगरा। पति से जिद करके पत्नी ने स्मार्ट फोन खरीदा। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल बनाई। इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। पत्नी ने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया। इंस्टाग्राम दोस्त के साथ चली गई। इधर, विवाहिता के स्वजन पति पर उसे गायब करने का शक कर रहे थे। पति ने एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने चार महीने बाद रविवार महिला को खोज निकाला। वह दोस्त के साथ रह रही थी। पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया।

दो वर्ष पहले खरीदा था स्मार्ट फोन

मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। पत्नी की बरामदगी का पता चलने पर पति थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। दो बच्चे हैं। पत्नी ने दो वर्ष पहले जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा था। जिसके बाद उसके इंस्टाग्राम पर कई दोस्त बन गए। वह उनसे देर रात तक चैटिंग करती। उसने विरोध किया।

दोस्त के साथ घर छोड़कर चली गई पत्नी

पत्नी नहीं मानी तो उसने फोन तोड़ दिया। जिस पर वह उससे छिपाकर दूसरा फाेन लिया। अक्टूबर में वह इंस्टाग्राम दोस्त के साथ चली गई। घर में रखे जेवरात भी ले गई। इधर, परिचित और युवती के स्वजन उस पर शक करने लगे। पत्नी को गायब कराने का आरोप लगाने लगे। वहीं, पत्नी का पुलिस से कहना था कि पति रोज मारपीट करता था। उस पर शक करता था। जिसके चलते वह घर छोड़ गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment