इंस्टाग्राम पर दोस्ती, इंकार पर अपहरण — दिल्ली से लखनऊ तक का पीछा, पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्व जिले की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए चार साल के अपहृत मासूम बच्चे को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।

 सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी, अपहरण पर जाकर खत्म

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधाकर सिंह की पीड़िता (बच्चे की मां) से इंस्टाग्राम पर जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी महिला से मुलाकात की जिद करने लगा। जब महिला ने स्पष्ट तौर पर मिलने से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण करने की योजना बना ली।

 घर के बाहर से उठाया मासूम, 

घटना वाले दिन आरोपी ने मासूम को उसके घर के बाहर खेलते समय अगवा कर लिया। जब परिजनों ने बच्चे को नहीं पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई शुरू की।

 दिल्ली से लखनऊ तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस टीम ने संभावित लोकेशन ट्रेस कर आरोपी की लोकेशन लखनऊ में पाई और तुरंत वहां दबिश दी। कई घंटे की मशक्कत और रणनीतिक प्लानिंग के बाद आखिरकार पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया।

Share This Article
Leave a Comment