कासना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने चैंकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को जिम्स अस्पताल के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 800 ग्राम गांजा और दो चाकू बरामद किये हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगणों की पहचान सलमान पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम हरीहरपुर जिला दरभंगा बिहार वर्तमान पता जिला पंचायती मार्केट पीर वाला मकान थाना बीटा टु गौतमबुद्धनगर और मनीष पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम झाझर थाना ककोड़ जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment