पूर्व मुख्यमंत्री के गांव बादलपुर में नालियो ओवरफ्लो व गंदगी के अंबार व साफ सफाई ना होने के कारण गांव के मैन रास्ते नाले में तब्दील

Rohit Kumar
1 Min Read

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि गांव बादलपुर के मुख्य मार्गों पर जो नालियां बनी हुई है वह सही प्रकार से ना बनी होने के कारण उनमें पानी का निकास सही दिशा में नहीं हो पा रहा है तथा नालियों में सफाई ना होने की वजह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे नालियों में पानी की निकासी ना होने से ओवरफ्लो की स्थिति बन गई है। आलोक नागर ने बताया कि ओवरफ्लो के कारण गांव के मुख्य रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं का रास्ते से निकलना दूभर हो गया है तथा आए दिन ओवरफ्लो की वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही हे जल्द इस प्रकरण को संज्ञान लेकर साफ सफाई की उचित व्यवस्था व पानी निकासी की व्यवस्था कराने की कृपा करें। अन्यथा करप्शन फ्री इंडिया संगठन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा

Share This Article
Leave a Comment