ग्रेटर नोएडा में जंगल में मिला युवक का शव: अब तक नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ननुआ का राजपुर गांव के पास सोमवार सुबह जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान चंद्रभान के रूप में हुई है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान नगर निगम में सफाईकर्मी था। हल्दोनी ग्रेटर नोएडा में रहता था। इसका भाई पिंटू दनकौर के एक भट्टे पर रहता है और वही मजदूरी का काम करता है। भाई के लड़के को हादसे में चोट लग गई थी। उसे देखने पत्नी के साथ आया था। मृतक शराब का आदि व दिमागी बुखार से पीड़ित था। पत्नी को भाई के घर भट्टे पर छोड़कर शराब पीने चला गया था। आज सुबह उसका शव मिला है। भाई ने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment