
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 अक्टूबर को एक अमेरिकी महिला नशे की हालत में मिली थी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची महिला हेड कॉन्स्टेबल राजबाला और महिला कॉन्स्टेबल पिंकी ने महिला को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, जांच के तहत कई कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लेकिन, अब तक की जांच में ऐसी कोई ऐसी बात निकलकर सामने नहीं आई है, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह पता चल सके कि उसके साथ किसी ने मारपीट की है। उधर, महिला के बारे में अमेरिका में रह रहे उसके भाई को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला के भाई को घटना की जानकारी दी गई है कि भारत में उसकी बहन किस हाल में मिली है और मौजूदा समय में उसकी क्या स्थिति है।
अमेरिकी दूतावास के देखरेख में महिला
साथ ही, दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को भी इस महिला के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्हें बता दिया गया है कि किस अवस्था में उनके देश का नागरिक मिला है।
इस मामले की विभिन्न पहलुओं से भी जांच की जा रही है। महिला अभी अमेरिकी दूतावास के देख-रेख में है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। जब उसकी हालत पूरी तरह से ठीक हो जाएगी, तो उसे अमेरिका अपने घर भेज दिया जाएगा।
फिलहाल, अभी यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उसकी देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाए।
