नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, Mercedez को रोडवेज की बस ने ठोका, 15 से अधिक घायल

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार 23 मार्च को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर गलगोटिया अंडरपास के नजदीक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मर्सिडीज कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मर्सिडीज कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मर्सिडीज कार चालक समेत करीब 15 अन्य सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment