आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वैवाहिक मामलों के निस्तारण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंजीत श्यौराण प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में सोमवार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वैवाहिक मामलो को प्री-लिटीगेशन स्तर चिन्हित कर निस्तारित कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त पारिवारिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक चिन्हित व निस्तारण करने के लिए चर्चा की गयी तथा पक्षकारों को सम्मन/नोटिस आदि भिजवाने के लिए संबधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।उक्त बैठक में मंजीत कुमार श्यौराण प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय,रणविजय प्रताप सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment