अगाहपुर में सिलेंडर में लगी आग से 40 झुग्गियां जलकर खाक, लोगों ने भागकर बचाई जान

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा: नोएडा में मंगलवार की सुबह आगजनी की घटना हो गई। सेक्टर 41 अगाहपुर की झुग्गी झोपड़ी में सिलिंडर फटने की घटना से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर और सामान का नुकसान होने की वजह से लोग आंसू नहीं रोक सके और फूट-फूटकर रो पड़े।
गौतमबुद्धनगर कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई इस घटना की वजह से बड़ा नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में लग गईं।

आगजनी की ऐसी ही घटना पड़ोसी शहर गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 2 में हो गई। यहां मकान नंबर 202 के पास अवैध झुग्गियों में आग लग गई। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं।

Share This Article
Leave a Comment