आईडीएचसी सोसायटी ने किया नवरात्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Rohit Kumar
3 Min Read

दिल्ली-पूर्वी दिल्ली के शकरपूर इलाके मे इंडियन डेवलपमेंट फॉर ह्यूमन केयर सोसायटी ने नवरात्रे पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमे इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल से जनरल फिजीशियन, आंख, दांत, हड्डियों की जांच, पूरे शरीर की जांच,पीएफटी,ब्लड प्रैसर, शुगर की जांच की टीम पहुंची थी. शिविर मे आजकल चल रही पुरानी पद्दति इलैक्ट्रोमैग्नेटिक,नेचुरल पैथी व आयुर्वैदिक के लिये दिल्ली से बाहर के डॉक्टर की टीम ने लोगो की जांच कर मुफ्त मे दवाइयां भी दी… स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप मे लक्ष्मीनगर विधानसभा के विधायक श्री अभय वर्मा ने दिया जलाकर की और कहा कि इस तरह के शिविर मे लोग आकर विभिन्न पद्दतियों से रोग का उपचार करवाकर लाभ लेते हैं..जिन लोगो को अंगेजी दवा से फायदा नही होता वह आयुर्वैदिक दवाई लेकर अपने रोग का उपचार करवाते हैं..इस शिविर मे चुम्बकीय पद्दति के विशेषज्ञः भी अच्छे से लोगो का निदान कर रहे हैं. कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रुप शकरपुर वार्ड के पार्षद श्री रामकिशोर शर्मा ने स्वास्थ्य जांच शिविर मे डॉक्टर और उनकी की टीम के सभी सदस्य को शाल व मुमैंटो देकर सम्मानित भी किया और कहा कि ये संस्था इसी तरह से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आगे भी करती रहे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को उपचार मिलता रहे वह उनके साथ हैं. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण निशाना ने अपने अतिथियों का स्वागत शाल व बुके देकर किया. कार्यक्रम मे शांति गोपाल अस्पताल से मनीष कुमार, सेंटर फॉर साइट से डॉक्टर अनिता यादव व उनकी टीम, पुरानी पद्दति इलैक्ट्रोमैग्नेटिक, आयुर्वैदिक के लिये डाक्टर अनू शर्मा व उनकी टीम, डेन्टिस्ट जांच के लिये डॉक्टर स्मर्क डेंटल से कपिल गुप्ता व उनकी टीम, फ्रेन्ड्स पब्लिक स्कूल के चैयरमेन विपिन शर्मा, प्रिंसिपल सुनीता शर्मा,सुधा उपाध्याय व मंच संचालन कर रहे भुपालदत्त उपाध्याय, जयदीप कपूर व आईडीएचसी सोसायटी से सुनीता अरुण, रंजीत खन्ना, जनरल सैक्रेटरी करन सिंह मेहरा, प्रेमा पालीवाल, बिंदु शर्मा, रेनू सिंह, ग्रीष्मा, कुणाल, कार्तिक व तरुण कुमार, मनमोहन सिंह, खुशी, अर्नव जोशी मौजूद थे.

Share This Article
Leave a Comment