मैट्रो अस्पताल के सहयोग से हैल्थ कैम्प का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा, ग्रेनो एक्स्प्रेस, संवाददाता। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम सैक्टर 14्र नोएडा में मैट्रो अस्पताल के सहयोग से हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम सैक्टर 14 नोएडा में मैट्रो अस्पताल के सहयोग से हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कैम्प में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, यातायात निरीक्षक, यातायात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवम् आरक्षी यातायात सम्मलित हुए। स्वास्थ्य कैम्प में 200 यातायात कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण में बीपी, शुगर, ईसीजी टेस्ट कराया गया। स्वास्थ्य कैम्प में मैट्रो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक व उनकी टीम द्वारा यातायात कर्मियों को स्वास्थ्य सम्बन्धित दिशा निर्देश/सुझाव दिए गए।

Share This Article
Leave a Comment