करप्शन फ्री इंडिया संगठन के गौतम बुध नगर जिला संरक्षक बने, एंड विजय शर्मा

Rohit Kumar
2 Min Read

दनकौर: दनकौर क्षेत्र के गांव टेवटा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ व जनमानस के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अशोक भाटी ने एवं संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी में देवटा निवासी विजय शर्मा को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन जिले स्तर पर हजारों लोगों को जोड़ने का काम करेगा।
संगठन के प्रदेश सलाहकार डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा गांव-गांव बैठक कर ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर समान शिक्षा,चिकित्सा कानून बनवाने हेतु बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे हुए हैं उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक गांव में संगठन की ग्राम सभा कार्यकारिणी का विस्तार कर हजारों लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा।
इस दौरान-संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय प्रेम प्रधान एडवोकेट अनिल भाटी राकेश नागर बृजपाल भाटी बिजेंद्र नागर यतेंद्र नागर कृष्ण एडवोकेट बृजेश भाटी जगत भाटी विश्वजीत शर्मा रवि भाटी भूपेंद्र भाटी मेघराज भगत जी विद्याराम प्रधान सुभाष प्रधान विक्रम भाटी जसवीर भाटी हरेंद्र नेता जी सुखबीर सिंह कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment