गौर सिटी में पहली बार ‘गौर सिटी स्टार प्रतियोगिता

Rohit Kumar
1 Min Read

‘द नॉलेज पार्क इंस्टिट्यूट’ द्वारा 8 वर्ष से 15 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर। 21 मई रविवार को नाॅलेज पार्क कोचिंग संस्थान के द्वारा आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में ‘प्रथम गौर सिटी स्टार’ का चुनाव इस प्रतियोगिता द्वारा होगा।प्रतिभागी विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार, प्रशस्ति पत्र के साथ साथ नि:शुल्क क्लास, काउंसलिंग सेशन का भी लाभ मिलेगा।
संस्थान की निर्देशिका के अनुसार कोविडकाल की विपरीत परिस्थितियों के बाद बच्चों को पढ़ाई में हुए नुकसान और ‘स्कूल फ्रॉम होम’ के चलते लगी फ़ोन और लैपटॉप की आदत से बाहर निकालने के लिए संस्थान विशेष रूप से प्रयासरत है।
‘एनी प्रॉब्लम, वन सॉल्यूशन’ को ध्येय मानकर, उच्च शिक्षित प्रशिक्षित अध्यापकों के द्वारा विभिन्न स्कॉलरशिप प्रोग्राम और देश के अग्रणीय शैक्षणिक संस्थाओं में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों की कक्षाएं यहां पर संचालित की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment